Diary Ke Panne

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

अर्थशास्त्र का चमत्कार सिंगापुर – एक संस्मरण


National planetorium, Singapore

High rise building

The Lion 

Imperial Bus service, Malaysia to Singapore


                                28
अक्टूबर 2017 को सुबह 6 बजे ही हम तैयार हो कर ब्रेक फ़ास्ट के लिए होटल के ही रेस्तरां में  पहुँच जाते हैं. यहाँ ब्रेकफास्ट का समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक का है. हम मलेशिया में हैं और सड़क रस्ते से आज हमें सिंगापुर जाना है. ठीक 7 बजे हमें ड्राईवर रिसीव करने पहुँच जाता है. सुबह 7:30 बजे हम बस स्टॉप पर पहुँचते हैं . बस स्टॉप पर ही हमें इमीग्रेशन फॉर्म मिलता है . फॉर्म भर कर हम बस का इन्तजार करते हैं. 8:00 बजे हम बस में बैठ कर चल देते हैं सिंगापुर की ओर.

                             सिंगापुर, जिसे अंग्रेज़ी में  
Singapore सिंगपोर, चीनी भाषा में शीन्जियापो, मलय में  Singapore सिंगापुरा और तमिल में  चिंकाप्पूर के नाम से जाना जाता है, विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है. यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है.
                            
                           सिंगापुर यानी सिंहों का शहर. यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं. मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं. आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश  की आबादी करीब 35 लाख है.

                            आधुनिक सिंगापुर की स्थापना सन्‌ 1819 में सर स्टेमफ़ोर्ड रेफ़ल्स ने की थी, जिन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी के रूप में
, दिल्ली स्थित तत्कालीन वॉयसराय द्वारा, कंपनी का व्यापार बढ़ाने हेतु सिंगापुर भेजा गया था. आज भी सिंगापुर डॉलर व सेंट के सिक्कों पर आधुनिक नाम सिंगापुर व पुराना नाम सिंगापुरा अंकित रहता है. सन्‌ 1965 में मलेशिया से अलग होकर नए सिंगापुर राष्ट्र का उदय हुआ. किंवदंती है कि चौदहवीं शताब्दी में सुमात्रा द्वीप का एक राजकुमार जब शिकार हेतु सिंगापुर द्वीप पर गया तो वहाँ जंगल में सिंहों को देखकर उसने उक्त द्वीप का नामकरण सिंगापुरा अर्थात सिंहों का द्वीप कर दिया.

                           अर्थशास्त्रियों ने सिंगापुर को
'आधुनिक चमत्कार' की संज्ञा दी है. यहाँ पानी मलेशिया से, दूध, फल व सब्जियाँ न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया से, दाल, चावल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ थाईलैंड, इंडोनेशिया से तथा मसाले भारत से आयात किये जाते हैं.

                            1970
के दशक से यहाँ के व्यवसाय ने ज़ोर पकड़ना शुरु किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. आज मुख्य व्यवसायों में इलेक्ट्रॉनिक, रसायन और सेवाक्षेत्र की कंपनी जैसे होटल, कॉलसेंटर, बैकिंग, आउटसोर्सिंग इत्यादि प्रमुख हैं. यह विदेशी निवेश के लिये काफ़ी आकर्षक रहा है और हाल ही में यहाँ की कंपनियों ने विदेशों में अच्छा निवेश किया है.

                       सिंगापुर एक लोकतांत्रिक देश है जहाँ पीपल्स एक्शन पार्टी का बोलबाला रहा है. ली कुआन यू इसके सबसे प्रभावशाली नेता थे जो
31 साल तक सत्ता में रहे (1959-90). इस दौरान सिंगापुर ने बहुत व्यावसायिक प्रगति की. यहाँ की संसद एक सदन वाली है जिसके पास कानून बनाने का अधिकार है. इसके अलावा यहाँ की सरकार में कार्य करने वाली कार्यपालिका तथा न्याय मामलों के लिए न्यायपालिका दो अन्य अंग हैं.

                      सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में यहाँ के तीन संग्रहालय
, जूरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर सेंटोसा आइलैंड आदि  देखने लायक हैं. सिंगापुर म्यूजियम में सिंगापुर की आजादी की कहानी आकर्षक थ्री-डी वीडियो शो द्वारा बताई जाती है. इस आजादी की लड़ाई में भारतीयों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है
. 600 प्रजातियों व 8000 से ज्यादापक्षियों के संग्रह के साथ जुरोंग बर्ड पार्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा पक्षी पार्क है.  

                    सिंगापुर आने से पहले यहाँ के बारे में कुछ आश्चर्य जनक बातें मैंने पढ़ीं थी जिसका यथार्थ अनुभव 
सिंगापुर पहुँच के ही हुआ. कुछ ख़ास बातें यूँ हैं:

1.इस धरती पर सिंगापुर के लोग सबसे तेज चलते है.
2 यहाँ हर वर्ष इसकी जनसँख्या से तीन गुना ज्यादा लोग पर्यटन के लिए आते हैं .
3. सिंगापुर दुनिया का बहुत ही महंगा देश है. यहाँ हर छठा आदमी मिलिनेयर है.
4. सिंगापुर को सिंहो का शहर तो कहा जाता है लेकिन इस देश में शेर है ही नही.
5. सिंगापुर दुनिया का अकेला ऐसा देश है जिसे खुद की इच्छा के खिलाफ आजादी मिली. इसे 1965 में मलेशिया ने आजाद कर दिया था.
6. सिंगापुर की स्थापना
, 1819 में मलेशिया के एक शहर के रूप में हुई थी.
7. सिंगापुर 63 छोटे-छोटे द्विप समुहों 
से मिलकर बना हुआ है. एरिया के हिसाब से यह भारत से 4400 गुणा छोटा है.

8. सिंगापुर में खुले में पेशाब करने की सख्त मनाही है. कुछ लोग इससे बचने के लिए लिफ्टों में पेशाब करने लग गए थे लेकिन लिफ्टों में ऑटोमेटिक डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं.  जिससे पेशाब करते ही पुलिस के आने तक दरवाजें खुद बंद हो जाते है.
9. सिंगापुर में टायलेट फ्लश न करने पर $150 जुर्माना लग सकता है. इसे चेक करने के लिए पुलिस को भी बुलाया जा सकता है।
10. सिंगापुर में पानी मलेशिया से
, दूध, फल व सब्जियाँ न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया से, दाल, चावल व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ थाईलैंड, इंडोनेशिया से तथा मसाले भारत से आयात किये जाते हैं.
11. सिंगापुर मे पोर्नोग्राफी
, दीवारों पर पोस्टर लगाने, होर्डिंग और बैनर लगाने, सड़को पर कूड़ा-कचरा फैलाने से लेकर नंगे होकर प्रदर्शन करने तक बहुत कुछ बैन करके रखा गया है.
12. जितने एरिया के साथ सिंगापुर आजाद हुआ था
, आज यह उससे 25% बड़ा हो चुका है.
1
3. सिंगापुर का Timezone अब तक  6 बार चेंज किया जा चुका है.
14. सिंगापुर, कंबोडिया से अरबों क्यूबिक फीट रेत खरीद चुका है क्योंकि कंबोडिया को पैसे चाहिए और सिंगापुर को धरती.

       सिंगापुर में हम 4 दिन रहे एक अद्भुत अनुभव इस धरती ने दिया. ख़ास कर sentossa आइलैंड, सिंगापुर फ्लायर, मुस्तफा मॉल और नाईट वाइल्ड लाइफ सफारी का अनुभव अद्भुत रहा. अनुभव को बाँधने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं.

                            -मन मोहन जोशी (MJ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें